lucknow में पटाखा फैक्टरी में धमाका, दहला पूरा इलाका
पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट से सात लोगों के मरने की आशंका
चंडीगढ, 31 अगस्त विश्ववार्ता) राजधानी लखनऊ में रविवार को पटाखा फैक्टरी में अचानक विस्फोट हो गया। जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। आवाज सुनकर लोग घरों से निकलकर मौके की तरफ भागे। स्थानीय लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया। घटना गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके की है।
firecracker factory in lucknow seven people feared dead five injured
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।
firecracker factory in lucknow seven people feared dead five injured
Read more news: www.wishavwarta.in























