आईपीएल में आज Lucknow and Bangalore के बीच मुकाबला
चंडीगढ़, 7 मई, (विश्ववार्ता) आईपीएल में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से लखनऊ में खेला जाएगा।
लखनऊ सीजन में 10वां मैच खेलने जा रही है। टीम के पास 9 मैच के बाद महज 4 अंक ही है। उसे अभी 5 मैच और खेलने हैं। अगर ऋषभ पंत की टीम आज हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे अगले सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। इसके बावजूद प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























