

Punjab के इन इलाको मे आज भी रहेगा बडा बिजली कट
निपटा ले जरूरी कार्य
चंडीगढ,4 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) today long power cut पंजाब के कई इलाकों में आज यानी रविवार को लंबा पावर कट लगने वाला है। बिजली विभाग जरूरी मरम्मत के चलते कई जगहों पर बिजली बंद रखेगा, जिसके चलते पहले से जानकारी दे दी गई है और समय भी तय कर दिया गया है। today long power cut
पंजाब पावरकॉम कॉर्पोरेशन के तहत 132 के.वी. सब-स्टेशन टांडा से चलने वाले विभिन्न फीडरों की बिजली सप्लाई 4 जनवरी को बंद रहेगी। इस संबंध में सहायक कार्यकारी इंजीनियर 132 के.वी. सब-डिवीजन टांडा इंद्रपाल सिंह ने बताया कि एफ.सी.आई. गोदाम टांडा में जरूरी काम होने के कारण 11 के.वी. शहरी टांडा, 11 के.वी. सल्लां, यू.पी.एस और 11 के.वी. साहिबाजपुर और डडियां फीडरों से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान दशमेश नगर टांडा, बस स्टैंड टांडा, गांव झांस, घुलां खख, तलवंडी डडियां, तलवंडी सल्ला, ठाकरी, बहादुरपुर, प्रेमपुर, मीरापुर गांवों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। today long power cut
पंजाब के नवांशहर मे सहायक इंजीनियर शहरी उपमंडल नवांशहर ने प्रैस रिलीज के माध्यम से बताया कि 4 जनवरी को 132 के.वी. सब स्टेशन नवांशहर से चलते 11 के.वी. चंडीगढ़ रोड फीडर की जरूरी मुरम्मत के चलते सुबह 10 से शाम 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसके कारण डी.सी. कांप्लैक्स, तहसील कांप्लैक्स, सिविल सर्जन, लक्खदाता पीर गली, बस स्टैंड, चंडीगढ़ चौक, बाग कालोनी, गढ़शंकर रोड तथा फीडर के अंतर्गत आते अन्य क्षेत्रों आदि की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
वही अगर बात करे मुल्लांपुर दाखा बिजली बोर्ड ग्रिड अड्डा दाखा में 66 के.वी. सब-स्टेशन की जरुरी मुरम्मत को लेकर 4 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी देते हुए एक्सियन रवि चोपड़ा ने बताया कि 66 के.वी. ग्रिड से चलने वाले सभी 11 के.वी. फीडर जैसे फीडर दाखा शहरी, हवेली, मुशकियाना साहिब, अजीतसर, रुडक़ा शहरी, भनोहड़, आई.टी.बी.पी., मोही, बद्दोवाल, हसनपुर आदि फीडर से चलने वाली सप्लाई रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। today long power cut
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























