संसद के मानसून सत्र में जारी भारी हंगामे के कारण Lok Sabha and the Rajya Sabha की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित
चंडीगढ, 22 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Lok Sabha and the Rajya Sabha संसद के मानसून सत्र में जारी भारी हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित कर दी गई। हालांकि, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव और स्पीकर ओम बिरला के बीच तीखी बहस हो गई। संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिन विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा को कई बार स्थगित किया गया।
अखिलेश यादव ने छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि छात्रों के साथ गलत हुआ है, उन्हें न्याय मिलना चाहिए और इस विषय पर सरकार को चर्चा करनी चाहिए। इस पर स्पीकर ने कहा कि सरकार भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, तो फिर हंगामा किस बात पर हो रहा है? इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























