
lifestyle: liver infection क्यों होता है ?
जानें, लीवर मजबूत करने का घरेलू उपाय
लीवर कमजोर के लक्षण क्या है ?
चंडीगढ़, 22 अगस्त: (विश्ववार्ता) अच्छी जिंदगी के लिए लिवर का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। लेकिन आज के खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान की वजह से बहुत लोगों को लिवर की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही दिनचर्या के कारण liver infection प्रभावित होता है और धीरे-धीरे बढ़ते समय के साथ इनेफेक्शन का रूप ले लेता है, जो कि बाद आगे चल कर एक गंभीर बीमारी में तब्दील हो जाता है। इसलिए समय रहते liver infection के लक्षणों को पहचान कर उचित कदम उठाना या डॉक्टर से परामर्श करना बहुत जरूरी है।
liverन सिर्फ खाने-पीने से संबंधित कार्यों को देखता है बल्कि यह हमारे ब्लड से कई तरह के विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने का काम करता है। यह हमारे शरीर में मौजूद पोषक तत्वों को कैमिकल में बदलने के साथ-साथ खाए गए भोजन को भी ऊर्जा में बदलता है और जरूरत के अनुसार उन्हें अंगों तक पहुंचाता है। लीवर में इन्फेक्शन कई तरह के कारणों से हो सकती है, अनहेल्दी खान-पान, वायरस, शराब का ज्यादा सेवन, इत्यादि। आइए जानते हैं, लीवर में सूजन के लक्षण और उपाय क्या है, लीवर कमजोर के लक्षण क्या है, इत्यादि।
लीवर कमजोर के लक्षण क्या है ?
लिवर में इन्फेक्शन होने से शरीर के कई अंग सही तरीके से काम नहीं करते हैं। लिवर इन्फेक्शन के लक्षण निम्नलिखित है:-
भूख नहीं लगना
उल्टी होना
जी मिचलाना
कमजोरी लगना
त्वचा पर रैशेज और खुजली होना
सूजन के साथ पेट में दर्द होना
त्वचा और आंखो का रंग पीला होना
एड़ी व पैस में सूजना हो सकता है
पीले रंग का स्टूल पास होना
पेशाब के रंग में बदलाव होना
लिवर में इन्फेक्शन होने के कारण क्या है?
लिवर में इन्फेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं, जो निम्नलिखित है:-
अनुवांशिक – कुछ लोगों में लिवर की समस्या उनके पूर्वजों से मिली होती है, जिसे अनुवांशिक समस्या कह सकते हैं।
अल्कोहल – ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करने से भी आपके लिवर में खराबी आ सकती है और इन्फेक्शन हो सकता है।
इन्फेक्शन – शरीर में किसी भी तरह का संक्रमण होने पर लिवर में सूजन की समस्या हो सकती है और यह अच्छे से काम नहीं कर पाता है। इसमें सबसे सामान्य वायरस में हेपेटाइटिस(हेपेटाइटिस-ए, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी) की समस्या है।
प्रतिरक्षा प्रणाली खराब होना – ऐसे में इम्यून सिस्टम के खराब होने से यह आपके शरीर के अंगो पर अनजाने में अटैक करता है, जिसे ऑटोइम्यून कहा जाता है। यह स्थिती आपको लिवर फेलियोर तक भी ला सकती है।
दवाईयां – कुछ दवाईयां ऐसी भी होती है जिसका ज्यादा सेवन करने से आपके लिवर में इन्फेक्शन हो सकता है। यह फायदा पहुंचाने के पहले नुकसान भी पहुंचा सकते है।
फैटी लिवर की समस्या – फैटी लिवर की स्थिति में आपके लिवर के अंदर ज्यादा फैट जमा हो जाता है, जो लिवर में सूजन पैदा कर सकता है।
लीवर मजबूत करने का घरेलू उपाय क्या है?
लीवर मजबूत करने के घरेलू उपाय निम्नलिखित है:-
लहसुन और प्याज
लहसुन और प्याज में एमिनो एसिड होता है, जो आपके लीवर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। लहसुन-प्याज के सेवन से फैट जमा नहीं होता है और लिवर मजबूत होता है।
फाइबर का सेवन करें
फाइबर युक्त आहार का सेवन आपके पाचनक्रिया को सही रखता है और आपके लिवर को ठीक से काम करने में मदद करता है। साथ ही यह आपके शरीर से हानिकारक पदार्थों को भी बाहर निकालने में मदद करता है। फाइबर युक्त आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, स्प्राउट्स इत्यदि का सेवन करें।
मूली
मूली आपके लिवर को हेल्दी रखने का एक अच्छा श्रोत है। यह आपके पाचन में सुधार करता है और शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसके लिए आप दिन में एक बार मूली, खीरा और गाजर के रस को समान मात्रा में मिलाकर, खाने से आधे घंटे पहले सेवन करें। इससे भोजन पचाने में सहायक हैं।
नींबू पानी का सेवन करें
नींबू पानी का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके लीवर को ठीक रखता है और शरीर को डिटॉक्स करने के साथ वजन को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए एक ग्लास गुनगुने पानी में नींबू और एक चम्मच शहद को मिक्स कर के पिया जा सकता है।
आंवला
आंवला को औषधीय रूप से काफी महत्व दिया गाय है, यह एक हर्बल दवा के रूप में काम करता है। आंवला लीवर को अच्छे से डिटॉक्स करने के साथ इसके कार्य क्षमता को भी बढ़ाते हैं। यह लीवर की कोशिकाओं को स्वस्थ्य बनाए रखती है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















