Lifestyle: बेदाग़ skin के लिए बेहतरीन ट्रिक्स
चेहरे पर Ice लगाने के फ़ायदे
चंडीगढ़, 20 अगस्त: (विश्ववार्ता) Ice Massage सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि स्किन के लिए ढेरों फायदों से भरपूर एक पुरानी तकनीक है। बता दें, जब आप अपने चेहरे पर बर्फ रगड़ते हैं, तो यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे आपकी त्वचा को जरूरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलती है।
skin care tips
डॉ के अनुसार, चेहरे पर बर्फ लगाने को स्किन आइसिंग या कोल्ड थेरेपी कहा जाता है, जिसके कई लाभ हैं ठंडे तापमान से ब्लड वेसल्स सिकुड़ते हैं, जिससे आंखों के आसपास की सूजन कम होती है। स्किन अस्थायी रूप से टाइट दिखती है और पोर्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे मेकअप से पहले यह तरीका उपयोगी है। वही जलन और लालिमा में आराम मिलता है। त्वचा में ब्लड फ्लो बढ़ने से कुछ समय के लिए नेचुरल ग्लो आता है।
ice on the face
सही तरीका क्या है ?
–ice को कभी सीधे चेहरे पर न लगाएं, इससे स्किन बर्न हो सकता है।
–हमेशा ice को साफ कपड़े या मुलायम मलमल के कपड़े में लपेटें।
–हल्के हाथ से स्लो मोशन में चेहरे पर घुमाएं।
–एक बार में 1–2 मिनट से ज्यादा न लगाएं।
–बर्फ लगाने से पहले और बाद में मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
कितनी बार करें आइसिंग?
नॉर्मल स्किन: रोजाना की जा सकती है।
सेंसिटिव स्किन: हफ्ते में 2–3 बार ही पर्याप्त है।
ओवरयूज से स्किन ड्राई या इरिटेट हो सकती है।
किन्हें नहीं करनी चाहिए आइसिंग?
रोजेशिया (Rosacea) के मरीज
बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वाले लोग
कोल्ड एलर्जी (Cold urticaria) के मरीज
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























