IPL-2025, आज दिन के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से
जीत के साथ अभियान का अंत करना चाहेगी कोलकाता-हैदराबाद टीम
चंडीगढ़, 25 मई (विश्व वार्ता) आईपीएल में रविवार का दिन डबल हैडर का दिन होता है। आज दिन के दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। ये दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। अब बस ये विजयी विदाई लेने की कोशिश करेंगी। दोनों ही टीमों का ये मौजूदा सीजन का आखिरी मैच है और ऐसे में जीत के लिए दोनों ही टीमें जान लगा देंगी, लेकिन काफी कुछ पिच पर निर्भर होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 के लीग चरण में ही खिताब की दौड़ से बाहर हो गए हैं। पिछले सीजन की फाइनलिस्ट इन दोनों टीमों का प्रदर्शन इस साल काफी निराशाजनक रहा।
ऐसे में अब कोलकाता और हैदराबाद की नजरें मौजूदा सीजन के अपने आखिरी मैच को जीतकर अभियान का अंत जीत के साथ करने पर होंगी। अपने पिछले दो मैचों में लगातार जीत दर्ज करने वाली पैट कमिंस की टीम कोलकाता पर हावी नजर आ सकती है। लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद SRH रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धूल चटाने में कामयाब हुई।
























