
IPL 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का होगा आमना-सामना
चंडीगढ़, 6 अप्रैल, (विश्व वार्ता) IPL सीज़न 19 का 12वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
दोनों टीमों का यह सीज़न का तीसरा मैच होगा। कोलकाता अब तक अपने दोनों मैच हार चुकी है, वहीं पंजाब ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। टीम ने अपने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया था।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























