
Hoshiarpur 5 year old boy kidnapped and murdered body found in cremation ground
Punjab के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली वारदात सामने
मासूम का अपहरण और हत्या कर श्मशानघाट में फेंका शव
चंडीगढ, 10 सिंतबर (विश्ववार्ता): होशियारपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिसमें एक 5 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर दर्दनाक हत्या कर दी गई। kidnapped and murdered body
बता दें कि, मंगलवार देर शाम दीप नगर क्षेत्र में एक 5 साल के मासूम बच्चे का पहले अपहरण किया गया, फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को श्मशानघाट में फेंक दिया गया। वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है और होशियारपुर की दाना मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह पहले भी किसी अपराध में शामिल रहा है या नहीं।
जब आसपास की गलियों में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, तो उसमें आरोपी स्कूटर पर बच्चे को ले जाता हुआ दिखाई दिया। इस फुटेज ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Hoshiarpur 5 year old boy kidnapped and murdered body found in cremation ground
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें: www.wishavwarta.in























