खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने के लिए पहुंचे पंजाब DGP गौरव यादव
चंडीगढ़, 15 दिसंबर (विश्ववार्ता) खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन आज बीसवें दिन भी जारी रहेगा। खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने के लिए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव पहुंचे। उनके साथ पुलिस के अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे। अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे किसानों का अनशन समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। डीसी व एसएसपी पटियाला ने जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की थी।
किसान नेता ने कहा कि डल्लेवाल की तबीयत नाजुक बनी हुई है। किसान बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अगर केंद्र सरकार बातचीत के लिए आगे आती है तो हम केंद्र से बातचीत के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि आज कोई नया मोड़ आएगा।
























