राम मंदिर में चढ़ावे पर हुई चोरी को लेकर AAP पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
ढाई साल में राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह ?- अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने पूछे 5 तीखे सवाल
चंडीगढ, 1 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) अयोध्या में श्री राम मंदिर में चढ़ावे की बड़े पैमाने पर हुई चोरी को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर बनने के बाद पिछले ढाई साल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार भी राम मंदिर में भगवान श्री राम के चरणों में माथा टेकने नहीं गए। केजरीवाल ने दावा किया कि आज के समय में आम आदमी पार्टी ही देश की ‘असली सनातनी पार्टी’ है। kejriwal slams amit shah






















