काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर सिपाही की कार्बाइन से अचानक चली गोली
फायरिंग में तीन घायल
वाराणसी, 4 जुलाई (विश्व वार्ता): वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में तैनात एक PAC जवान सड़क किनारे खड़ा था, इसी दौरान उसकी कार्बाइन से गोली चल गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। Kashi vishwanath temple bullet suddenly went off from soldiers carbine
इस घटना का एक CCTV भी सामने आया है, जिसमें जवान कार्बाइन पकड़े खड़ा है और उसकी कार्बाइन का मुंह सड़क की तरफ है, तभी अचानक उससे गोली चलती है जो सड़क पर लगती है। जिसके बाद सड़क से पत्थर के टुकड़े तीन लोगों को लगे जिससे वे घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। इस घटना में फूल माला की दुकान पर काम करने वाले विकास, रामबाबू और निखिल नाम के लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
घटना के तुरंत बाद और सुरक्षा अधिकारी और पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि भीड़ को हटाते समय गलती से गोली चलने से यह घटना हुई। पुलिस PAC के जवान से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि कार्बाइन से गोली कैसे चली? जिस जवान की कार्बाइन से गोली चली उसका नाम अमरनाथ चौहान है। वह 48वीं बटालियन PAC में तैनात था। वह 1987 बैच का जवान है। वह 2027 में रिटायर होने वाला है। फिलहाल पुलिस उसे थाने ले गई है और उससे पूछताछ कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















