आज बेंगलुरु में हो सकती विधायक दल की बैठक, आज विधायक दल का चुना जायेगा नेता
आज शाम होगा नए मुख्यमंत्री पर फैसला
चंडीगढ़, 30 मई (विश्ववार्ता) कर्नाटक की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। इसके साथ ही राज्य की पुरानी कैबिनेट पूरी तरह भंग हो गई है। अब राज्य में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है
आज शाम चार बजे बंगलूरू के विधान सौधा में कांग्रेस विधायकों की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद सिद्धारमैया करेंगे। पूरी उम्मीद है कि इस बैठक में डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से नया नेता चुन लिया जाएगा। यानी डीके शिवकुमार ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। karnataka politics congress legislature party meet new cm dk shivakumar cabinetऔर खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://wishavwarta.in/