कांवड़ यात्रा के चलते इस राज्य के स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित
स्टूडेंट्स की सुरक्षा, भारी भीड़ और ट्रैफिक मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए आदेश
उत्तर प्रदेश, 4 अगस्त (विश्व वार्ता) – सावन के महीने में चल रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। आपको बता दें कि यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर में स्कूल और कॉलेज की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। ये आदेश स्टूडेंट्स की सुरक्षा, भारी भीड़ और ट्रैफिक मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं। Kanwar Yatra Holiday declared
जारी किए गए आदेशों के अनुसार, सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और टेक्निकल इंस्टीट्यूट 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक बंद रहेंगे। यह आदेश नर्सरी से क्लास 12 तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा। इसमें प्राइमरी एजुकेशन बोर्ड, सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड, CBSE, ICSE, मदरसा बोर्ड और दूसरे मान्यता प्राप्त बोर्ड से जुड़े सभी संस्थान शामिल हैं।
प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिले से बड़ी संख्या में भक्त गुजरते हैं, जिससे मुख्य सड़कों पर भारी जाम और ट्रैफिक की समस्या होती है। इसलिए, स्टूडेंट्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। Kanwar Yatra
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























