कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में TMC के चीफ व्हिप पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता) तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में पार्टी के मुख्य व्हिप (मुख्य सचेतक) के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह फैसला अपनी ही पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा के साथ चल रहे विवाद के कारण लिया।
इससे पहले, TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक हुई थी। इस बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी सांसदों के बीच आपसी तालमेल की कमी है। इसके बाद कल्याण बनर्जी ने यह मानते हुए कि इसमें उनकी गलती हो सकती है, अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
क्या बोले कल्याण बनर्जी?
कल्याण बनर्जी ने कहा, “दीदी (ममता बनर्जी) ने बैठक में कहा कि सांसदों के बीच समन्वय की कमी है, और इसका जिम्मा मुझ पर आता है। इसलिए मैंने खुद को जिम्मेदार मानते हुए मुख्य व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया है।”
























