JPSC Exam धांधली मामला… सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड में परीक्षा गड़बड़ी मामला
सीबीआई जांच की मांग पर सोमवार को सुनवाई
रांची 22 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) JPSC Exam Rigging case. झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में कथित गड़बड़ी और धांधली का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को देश की सर्वोच्च अदालत में सुनवाई होने वाली है।
जानकारी के अनुसार, याचिकाकर्ता हरीशरण देवगन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दाखिल की गई है। इसमें जेपीएससी परीक्षा की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते हुए मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने की मांग की गई है।याचिका के सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध होने के बाद जेपीएससी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों और झारखंड के युवाओं की नजर अब सोमवार को होने वाली सुनवाई पर है।
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी। सुनवाई के दौरान अदालत इस मामले में आगे किस तरह की कार्रवाई करती है, इस पर सभी की निगाहें रहेंगी।हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अदालत याचिका पर क्या निर्देश देती है और सीबीआई जांच की मांग को लेकर उसका रुख क्या रहता है। Supreme Court reached the Jharkhand examination malpractice case
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























