
January 2026: नए साल पर महंगाई की मार
LPG Cylinder हुआ महंगा
चंडीगढ,1 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) January 2026: LPG गैस सिलेंडर कंज्यूमर्स को नए साल पर बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट्स में आज, 1 जनवरी, 2026 को बदलाव किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर कंज्यूमर्स को ₹111 का झटका लगा है। 1 जनवरी, 2026 से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹111 की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। LPG Cylinder
दिल्ली में आज से 19 kg का LPG सिलेंडर 1580.50 रुपये की जगह 1691.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब यह 1795 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1684 रुपये में मिलता था। यहां भी 111 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर अब 1531.50 रुपये की जगह 1642.50 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में आज से कमर्शियल सिलेंडर 1849.50 रुपये महंगा हो गया है। LPG Cylinder
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























