
कठुआ और माधोपुर (पंजाब) के बीच स्थित रेल पुल संख्या-17 का जीर्णोद्धार कार्य पूरा
CRS ने अपने निरीक्षण के बाद ट्रेन संचालन को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 31 मई (विश्ववार्ता) jammu kashmir news कठुआ और माधोपुर, पंजाब के बीच बने रेल पुल संख्या 17 का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया है। *कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी, उत्तर रेलवे दिनेश चंद देशवाल ने पुल का निरीक्षण और गति परीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू श्विवेक कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। CRS ने अपने निरीक्षण के बाद ट्रेन संचालन को मंजूरी दे दी है, जल्द ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
जून महीने से बंद पड़ी कई ट्रेनें फिर से शुरूध होंगी, जैसे: 12207/12208, 14611/14612, 19107/19108, 22705/22706, 12549/12550
19415/19416
20847/20848
20985/20986
jammu kashmir news
15 जून से चलेंगी अन्य ट्रेन
जिसमें, 12265,
14503/14504
22401/22402
22431/22432
22431/22432
15 जून से चलेगी शार्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें
जिसमें
19223/19224
20433/20434
जम्मू मंडल यात्रियों की सुरक्षा और रेल सेवा को लगातार बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
पिछले साल 2025 में भारी बारिश और बाढ़ के कारण रावी नदी का पानी बहुत बढ़ गया था। तेज बहाव की वजह से इस पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था। सुरक्षा के कारणों से ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया था।
मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि टीम ने मुश्किल हालात में बहुत कम समय में पुल को ठीक किया है। CRS की मंजूरी के बाद इस रूट पर ट्रेनें सामान्य गति से चलेंगी।
यह पुल पठानकोट-जम्मू-श्रीनगर रेल मार्ग का अहम हिस्सा है। इसके खुलने से जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों औऱ मालगाड़ियों को सीधा फायदा होगा। कटरा और जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इस पुल की बहाली से ट्रेनों का संचालन समय पर होगा, साथ ही अमरनाथ यात्रा व ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विशेष ट्रेनों के संचालन में आसानी होगी।
jammu kashmir news trains to run on the jammu route again






















