विदेश मंत्री jaishankar ने अमेरिका को दी चेतावनी
कहा भारत किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा’
चंडीगढ़, 23अगस्त: (विश्ववार्ता) विदेश मंत्री एस. jaishankar ने अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर लगाए गए भारी टैक्स (टैरिफ) की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत अपने किसानों और छोटे उद्योगों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। जयशंकर ने यह बात न्यूयॉर्क में आयोजित इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025 में कही
india will not compromise
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर अनुचित और गलत तरीके से टैरिफ लगाए हैं, खासकर भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर। उन्होंने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने भारत पर सजा के तौर पर कुछ वस्तुओं पर 50% से ज्यादा का शुल्क बढ़ा दिया है, जो पूरी तरह से अनुचित है। जयशंकर ने कहा, “हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हमारे किसान और छोटे उत्पादक हैं। हम उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। यह कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिस पर हम झुक सकते हैं।” jaishankar
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























