Big Breaking news: 4 महीने से जारी किसान नेता dallewal का अनशन खत्म
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि किसान आंदोलन में चर्चा का केंद्र रहने वाले जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना अनशन खत्म कर दिया है. वे पिछले 4 महीने 11 दिन से भूख हड़ताल पर थे. इस बारे में आज पंजाब सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है. कोर्ट में बताया गया कि किसान नेता डल्लेवाल ने आज अपना अनशन तोड़ दिया है. डल्लेवाल पिछले साल नवंबर से MSP समेत विभिन्न उपायों की मांग को लेकर अनशन पर थे.























