
IPL-2025, Sunrisers Hyderabad के लिए आज का मुकाबला करो या मरो वाला
गुजरात अंक तालिका में चौथे स्थान पर
चंडीगढ़ 2 मई (विश्ववार्तां) IPL 2025 के 51वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। मैच गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। GT के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर आज एक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
गुजरात की टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उसके नौ मैचों में छह जीत और तीन हार के साथ 12 अंक है। वहीं, सनराइजर्स ने भी नौ मैच खेले हैं जिसमें से तीन जीते हैं और छह मैच गंवाए हैं। सनराइजर्स की टीम तालिका में फिलहाल नौवें स्थान पर है। अगर सनराइजर्स गुजरात के खिलाफ मुकाबला गंवा बैठती है तो उसका सफर आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएगा।























