आईपीएल-2025, आज है डबल हैडर मुकाबले
Rajasthan royals vs royal challengers bengaluruबीच होगा मुकाबला
चंडीगढ़, 13 अप्रैल (विश्ववार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जा रहा है। दिन के पहले मैच राजस्थान रॉयल्स का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से सामना होगा। मैच राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन राजस्थान की टीम 5 में से लगातार 2 मैच जीत चुकी है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 28वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मेजबानी करेगी। रॉयल्स ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की. हालांकि, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार जीत के साथ वापसी की. अपने सबसे हालिया मुकाबले में, उद्घाटन चैंपियन को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स से 58 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा. संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम रविवार को जीत की राह पर लौटना चाहेगी।
























