आज आईपीएल मे मुंबई और लखनऊ के बीच मुकाबले में कौन मारेगा बाजी ?
बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है वानखेड़े
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) आईपीएल-2025 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। 45वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स होगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडिमय में खेला जाएगा। 18वें सीजन में इस मैदान पर यह 5वां मैच होगा। आईपीएल 2025 में मुंबई और लखनऊ ने अब तक 9-9 मैच खेले हैं और 5-5 में जीत दर्ज की है। ऐसे में रविवार को दोनों ही टीम प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेंगी। इस बीच आइए जानते हैं कि वानखेड़े की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।
























