
IPL-2026 , LSG vs CSK : लखनऊ ने चेन्नई को हराया
मार्श और इंग्लिस के बीच शतकीय साझेदारी
चंडीगढ़, 16 मई, (विश्ववार्ता) आकाश सिंह की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शतकीय साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को सात विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 20 गेंदों के शेष रहते तीन विकेट पर 188 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 17वें ओवर की चार गेंदों पर पूरन ने लगातार चार छक्के ठोककर लखनऊ को जीत दिलाई। lucknow super giants vs chennai super kings ipl-2026
चेन्नई ने लखनऊ को 188 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए आकाश सिंह ने तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद ने एक-एक सफलता अपने नाम की। IPL-2026 , LSG vs CSK
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/




















