
IPL-2026, GT vs RR : राजस्थान ने गुजरात को रोमांचक मुकाबले में हराया
आर्चर-तुषार बने हीरो
चंडीगढ़, 5 अप्रैल, (विश्व वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग का 9वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत हासिल की। टीम ने गुजरात को 6 रन से हराया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ipl 2026 rajasthan beat gujarat titans by 6 runs
जिसके बाद पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 211 रन का टारगेट दिया। राजस्थान ने 6 विकेट खोकर कुल 210 रन बनाए। ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल दोनों ने हाफ सेंचुरी बनाईं। कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए।
211 रन के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। रवि बिश्नोई ने 4 विकेट लिए। नंद्रे बर्गर और रयान पराग ने एक-एक विकेट लिया। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 73 रन बनाए।
आपको बता दें कि कल दिन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया।























