
Photo by Deepak Malik / CREIMAS for IPL
IPL 2026 फाइनल: RCB ने खिताबी मुकाबला जीता
– फाइनल में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया
विराट कोहली ने लगाई शानदार हाफ-सेंचुरी
गुजरात,चंडीगढ़, 1 जून (विश्ववार्ता) IPL 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर खिताब जीत लिया है। बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनी। टीम ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया।
आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटन्स टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाने में कामयाब रही। आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटन्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बना पाई। जवाब में विराट कोहली के नाबाद (नॉट आउट) 75 रन की बदौलत बैंगलोर ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।
गुजरात के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद (नॉट आउट) 50 रन की पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल (12) और साई सुदर्शन (10) जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद निशांत सिंधु (20), जोस बटलर (19), अरशद खान (15) और राहुल तेवतिया (7) कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। ipl 2026 final rcb wins
दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/
























