
IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीत के साथ की शुरुआत : हैदराबाद को हराया
चंडीगढ़, 29 मार्च, (विश्व वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने IPL के 19वें सीज़न की शुरुआत जीत के साथ की है। शनिवार को टीम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कुल 201 रन बनाए। RCB ने यह टारगेट सिर्फ़ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। Royal Challengers Bangalore
विराट कोहली ने 69 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन और रजत पाटीदार ने 31 रन का योगदान दिया। इसके अलावा जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए। SRH के लिए कप्तान ईशान किशन ने 80 रन, अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासेन ने 31 रन बनाए। हर्ष दुबे और जयदेव उनादकट ने 1-1 विकेट लिया, जबकि डेविड पेन ने 2 विकेट लिए। Bangalore started with a win: beat Hyderabad






















