IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
विमान में बम की धमकी से हड़कंप,सुरक्षा जांच जारी
दिल्ली, 14 फरवरी,(विश्ववार्ता) bomb threat indigo flight पश्चिम बंगाल के कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शनिवार सुबह विमान के टेकऑफ से पहले टॉयलेट में यह धमकी भरा लैटर मिला है। लैटर मिलने के बाद विमान में हड़कंप मच गया और विमान की उड़ान जांच होने तक टाल दी गई।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, नोट को सुबह एक क्रू मेंबर ने देखा, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। एहतियात के तौर पर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी सुरक्षा कदम उठाए गए।
अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन तलाशी ले रही हैं। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। bomb threat indigo flight
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















