Cricket: West Indies के खिलाफ ODI और T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
चंडीगढ़, 17 सितंबर (विश्ववार्ता): वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 ODI और 5 T20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को ODI टीम में बनाए रखा गया है। शुभमन गिल कप्तान होंगे, और केएल राहुल उप-कप्तान होंगे। रवींद्र जडेजा की 8 महीने बाद वापसी हुई है।
T20 टीम में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे और तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स टीम से हटाकर ODI टीम में शामिल किया गया है। Cricket: Indian squad announced for ODI and T20 series against West Indies
इंडिया ODI स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (वाइस-कप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, व्यास कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।
इंडिया T20 स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (वाइस-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
और खबरें पढ़ने के लिए, दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























