
India Vs South Africa, भारत ने पहला T20 मैच जीता,भारत की बड़ी जीत
साउथ अफ्रीका का सबसे छोटा टी-20 स्कोर
साउथ अफ्रीका को 100 से ज्यादा रनो से हराया
नई दिल्ली, चंडीगढ, 10 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता):भारत (Ind) और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज़ का पहला मैच मंगलवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने यह मैच 101 रन के बड़े अंतर से जीता। यह नौवीं बार है जब टीम इंडिया ने कोई T20 मैच 100 रन या उससे ज़्यादा के अंतर से जीता है। दूसरा T20 मैच 11 दिसंबर को चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। भारत ने साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया, लेकिन जवाब में साउथ अफ्रीका 13वें ओवर में 74 रन पर आउट हो गई। यह T20 में उनका सबसे कम स्कोर था। हार्दिक पांड्या ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। हार्दिक ने 28 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 26 और अक्षर पटेल ने 23 रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत – अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका – क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जैनसेन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्खिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















