
Photo: Faheem Hussain / CREIMAS for BCCI
भारत ने पहला T20 मैच जीता; अफ़गानिस्तान को हराया
अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली, अर्शदीप सिंह ने लिए 3 विकेट
चंडीगढ, 14 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और अफ़गानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज़ का पहला मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने अफ़गानिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की।
रविवार को यहां खेले गए पहले T20 मैच में, जहां भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फ़ैसला किया। अफ़गानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को 157 रन का टारगेट दिया। टीम ने तय 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए। India beat Afghanistan by 7 Wickets
भारत ने 156 रन का टारगेट 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली, उन्होंने 32 बॉल में 82 रन बनाए। इसके अलावा, भारत के लिए अर्शदीप सिंह सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया। इसके अलावा दो अफगान बल्लेबाज रन आउट हुए।
आपको बता दें कि सीरीज का दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/




















