
India Weather update: देश के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट किया जारी
उत्तर भारत में शीतलहर से हाल बेहाल, बर्फ से ढके पहाड़
चंडीगढ, 6 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) India Weather update देश के बड़े हिस्से इस समय भीषण ठंड, शीतलहर और घने से बहुत घने कोहरे की चपेट में हैं. भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के लिए अगले 4–5 दिनों तक गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 राज्यों में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 17 राज्यों में घने कोहरे का येलो अलर्ट लागू किया गया है। orange yellow alert
जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। तापमान शून्य के नीचे होने से नदी-नाले और जल स्रोत जमने लगे हैं। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के साथ कोहरे और गिरते तापमान ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन में भी कंपकंपी महसूस की जा रही है। फिलहाल, कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। India Weather update
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब में बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. जबकि असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, और पश्चिम उत्तर प्रदेश में मंगलवार को घने कोहरे की संभावना है’ India Weather update
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















