India vs Zimbabwe : भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मे दिया विशाल टारगेट
ईशान व तिलक ने जमाये तेज तर्रार अर्धशतक
चंडीगढ, 25 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने 19 ओवर के बाद 5 विकेट पर 213 रन बनाए हैं। सूर्यवंशी से पहले अभिषेक शर्मा भी 8 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। ईशान किशन ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 25 रन बनाए।
तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। India vs Zimbabwe 2nd t20i match scorecard result
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और यश ठाकुर।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























