कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवा और आखिरी दिन
फॉलो-ऑन खेल रही श्रीलंका, इंडिया से 16 रन से आगे
चंडीगढ़, 27 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवां और आखिरी दिन है। पहली इनिंग में पिछड़ने के बाद फॉलो-ऑन खेल रही श्रीलंका ने अपनी दूसरी इनिंग में 229 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। वे अभी इंडिया से सिर्फ 16 रन आगे हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक सोनल दिनुशा 7 रन और केशरा नुवांथा 3 रन बनाकर खेल रही थीं।
इंडिया की जीत के चांस बहुत ज्यादा हैं, लेकिन बारिश टीम इंडिया के चांस खराब कर सकती है। कोलंबो में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच बारिश होने के 80% से ज्यादा चांस हैं। India vs Sri lanka colombo test
बुधवार को चौथे दिन पासिंदु सूर्यबंदारा 92 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान धनंजय डी सिल्वा सिर्फ 23 रन ही बना सके। भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 पर घोषित की। जवाब में श्रीलंका 290 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत ने 213 रन की बढ़त ले ली, जिसके बाद फॉलो-ऑन दिया गया। टीम इंडिया दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























