Cricket News: India vs Sri lanka के बीच पहला टेस्ट मैच आज से
नई दिल्ली, चंडीगढ, 15 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच आज, 15 अगस्त से खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारत आज, 15 अगस्त को अपना 600वां टेस्ट मैच खेलेगा। अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो वह सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में वेस्टइंडीज की बराबरी कर लेगा।
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 46 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 22 जीते हैं, जो 48% है, 7 हारे हैं, और 17 मैच ड्रॉ रहे हैं। श्रीलंकाई पिचों पर भारत का जीत का रिकॉर्ड 38% है। टीम ने श्रीलंका में 24 मैच खेले हैं, जिनमें से उसने 9 जीते हैं और 7 हारे हैं, जिनमें से 8 मैच ड्रॉ रहे हैं। India vs Sri lanka
भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती स्पिन ट्रैक पर बैटिंग करना होगा। उन्होंने घास वाली पिचों पर प्रैक्टिस मैच खेले, जबकि गॉल की पिच को स्पिन-फ्रेंडली माना जाता है। भारतीय बल्लेबाज 2021 से स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।
भारतीय टीम अभी चोटों से जूझ रही है। जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन और हर्षित राणा जैसे रेगुलर खिलाड़ी चोटिल हैं। सारांश जैन और गुरनूर बरार जैसे नए खिलाड़ियों को मौके दिए गए हैं। कप्तान शुभमन गिल समेत बारह खिलाड़ियों ने श्रीलंका में एक भी टेस्ट नहीं खेला है। सिर्फ चार खिलाड़ियों को श्रीलंका में खेलने का अनुभव है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























