
India Vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट आज से
दिल्ली धमाकों के बाद स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा हुई कडी
चंडीगढ़, 14 नवंबर (विशवार्ता) भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच आज (14 नवंबर) सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस सुबह 9 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा।
India Vs South Africa:
टेम्बा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका एक भी टेस्ट नहीं हारा है। टीम ने दस में से नौ टेस्ट जीते हैं, एक मैच ड्रॉ रहा है। अफ्रीकी टीम ने इसी साल जून में ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी जीता था। India Vs South Africa:
दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ से पहले, दिल्ली बम धमाकों के बाद कोलकाता पुलिस ने स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















