
India Vs South Africa के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू
साउथ अफ्रीका की बढत 100 के पार पहुंची
बावुमा-बॉश क्रीज पर; भारत को विकेट की तलाश
शेष मैच का हिस्सा नहीं होंगे गिल
चंडीगढ, 16 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए तेम्बा बावुमा और कॉर्बिन बॉश क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि कप्तान गिल अब आगे इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी जगह ऋषभ पंत टीम की कमान संभाल रहे हैं। India Vs South Africa
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने के कारण शेष मैच का हिस्सा नहीं होंगे। गिल को दूसरे दिन बल्लेबाजी करते वक्त गर्दन में मोच लगी थी और वह मैदान से बाहर चले गए थे। तीसरे दिन के खेल की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने बताया कि गिल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं जिस कारण वह शुरुआती टेस्ट मैच में आगे नहीं खेल सकेंगे। India Vs South Africa
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















