
India Vs South Africa टेस्ट का आज तीसरा दिन
भारतीय गेंदबाजो को अफ्रीकी निचले क्रम को जल्द समेटना होगा
गिल के खेलने पर सस्पेंस
चंडीगढ, 16 नवंबर, 2025 (विशवार्ता)भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहले मुकाबले का आज तीसरा दिन है। फिलहाल, साउथ अफ्रीकन भारत से 63 रन आगे है। 93 रन पर टीम के 7 बैटर्स पवेलियन लौट चुके हैं। आज कप्तान टेम्बा बावुमा 29 और कॉर्बिन बॉश क्रीज पर है। India Vs South Africa
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। रवींद्र जडेजा की अगुआई में स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से भारत इस मुकाबले में वापसी करने में सफल रहा है। भारत की पहली पारी 189 रन पर समाप्त हुई थी और उसने 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।
दक्षिण अफ्रीका ने दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में सात विकेट पर 93 रन बनाए हैं और उसकी बढ़त 63 रन की हो गई है। स्टंप्स के समय तेम्बा बावुमा 29 और कॉबिन बॉश एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। India Vs South Africa
जडेजा की अगुआई में भारतीय स्पिनरों ने मेहमान टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया। जडेजा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को दो और अक्षर पटेल को एक सफलता मिली है। भारत के पास यह मैच जीतने का यह सुनहरा अवसर है। भारतीय टीम कोशिश होगी कि तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पारी जल्द से जल्द समाप्त करे। India Vs South Africa
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















