
🏏India Vs South Africa के बीच टेस्ट सीरीज का पहले दिन का खेल जारी
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समाप्त
चंडीगढ, 14 नवंबर, 2025 (विशवार्ता) जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर ढेर कर दी है। भारत के लिए बुमराह ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच विकेट झटके। भारत ने पहले दिन तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समाप्त कर दी। अब भारत पहली पारी में बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा। भारत के लिए बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। India Vs South Africa
दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर ने 24, टॉनी डि जॉर्जी ने 24, रेयान रिक्लेटन ने 23, काइल वेरेने ने 16, सिमोन हार्मर ने 5, तेम्बा बावुमा ने 3 और कॉर्बिन बॉश ने 3 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















