
इंडिया ने जीता तीसरा T20 , सीरीज मे बनाई महत्वपूर्ण बढत
चंडीगढ, 15 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) India Vs South Africa: इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज़ का तीसरा मैच आज धर्मशाला में खेला गया। जिसमें इंडियन टीम ने जीत हासिल कर ली है। रविवार शाम धर्मशाला स्टेडियम में इंडिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका 117 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में इंडियन टीम ने 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट लिया। India Vs South Africa
टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने माक्ररम के 61 रन की पारी की बदौलत 117 रन का स्कोर बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने 18 गेंद पर 35 रन की पारी खेलकर तेज शुरुआत दी।
गिल ने 28 गेंद पर 28 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 11 गेंद पर 12 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा 34 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। इस सीरीज में अभी दो मुकाबले बचे हुए हैं।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:-
रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन माक्ररम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खियां, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन
भारत की प्लेइंग इलेवन:-
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती India Vs South Africa
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















