
India Vs South Africa : इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज Second T20 match
चंडीगढ़, 11 दिसंबर (वर्ल्ड न्यूज़)India Vs South Africa: इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की T20 सीरीज़ का दूसरा मैच आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।
गौरतलब है कि इंडिया ने 5 मैचों की T20 सीरीज़ के पहले T20 मैच में साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।
India Vs South Africa
गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए पहले T20 मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था। जहां, हार्दिक पांड्या की हाफ सेंचुरी की बदौलत इंडिया ने 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम 74 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया ने यह मैच 101 रन से जीत लिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















