
India Vs South Africa के बीच अंतिम मैच शुरू
भारत ने आखिरकार कुल इतने वनडे मैच के बाद जीता टॉस, बनाया वल्र्ड रिकार्ड
पढिये कप्तान राहुल ने क्या लिया फैसला
चंडीगढ, 6 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): विशाखापत्तनम,इंडिया और साउथ अफ्रीका (Ind Vs SA) के बीच ODI सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच आज विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इंडियन टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। इंडिया ने 20 ODI के बाद टॉस जीता है। कैप्टन केएल राहुल ने बताया कि आज वॉशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को चुना गया है। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। इंडिया और साउथ अफ्रीका यहां पहली बार ODI मैच में आमने-सामने होंगे। साउथ अफ्रीका ने पिछले मैच की अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं।
India Vs South Africa
अभी तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर हैं। टीम इंडिया को टेस्ट मैचों में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था और अब ODI सीरीज़ दांव पर है। विराट कोहली की सेंचुरी की हैट्रिक भी दांव पर है, उन्होंने 2018 में यह कारनामा किया था। अब देखना यह है कि क्या कोहली दूसरी बार ODI में सेंचुरी की हैट्रिक कर पाते हैं। India Vs South Africa
भारत: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रेट्ज़की, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जैनसेन, कॉर्बिन बोश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















