
India Vs South Africa के बीच तीसरा वनडे आज
सभी की नजरें एक बार फिर विराट और रोहित पर होगी टिकी
चंडीगढ, 6 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज विशाखापट्टन में खेला जा रहा है। केएल राहुल की कप्तानी में सीरीज में खेले रही टीम इंडिया को रांची में खेले गए मुकाबले में 17 रन से जीत मिली थी इसके बाद रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और सीरीज में हार जीत का फैसला विशाखापट्टनम में होगा। India Vs South Africa
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से गंवाने के बाद वनडे सीरीज टीम इंडिया के लिए साख का सवाल बन गई है। अगर ये मैच भारतीय टीम गंवा देती है तो उसके हाथ से टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी निकल जाएगी। ऐसे में टीम इंडिया विशाखापट्टन में दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देकर सीरीज अपने नाम करने के लिए बेताब है India Vs South Africa
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















