
India Vs South Africa : साउथ अफ्रीका ने दूसरे ODI में इंडिया को हराया
तीन मैचो की सीरीज मे की 1-1 की बराबरी
चंडीगढ, 4 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): India Vs South Africa : इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज़ का दूसरा ODI आज रायपुर में खेला गया। जहाँ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया।
India Vs South Africa
आज के मैच में साउथ अफ्रीका ने इंडिया को 4 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका की इस जीत के साथ ही तीन मैचों की ODI सीरीज़ 1-1 से बराबर हो गई है।
India Vs South Africa
आज विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ की सेंचुरी की बदौलत इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 359 रन का टारगेट दिया था, जिसे साउथ अफ्रीकी टीम ने 49.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
टीम इंडिया के लिए विराट कोहली (102 रन) ने लगातार दूसरे मैच में सेंचुरी बनाई। रुतुराज गायकवाड़ ने भी 105 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 22 रन और रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए।
इसके अलावा, साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जॉनसन ने दो विकेट लिए, जबकि नंद्रे बर्जर और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट लिया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















