
India ने South Africa को दूसरे वनडे मेे दिया विशाल टारगेट
कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाया 84वां शतक
सीरीज मे लगातार दूसरा शतक
ऋतुराज का भी शतक, केएल का पचासा
चंडीगढ, 3 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता): India Vs South Africa भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 20वां टॉस गंवाया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।
भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक के बाद कप्तान केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने गायकवाड़ के 105, कोहली के 102 और राहुल के नाबाद 66 रनों के दम पर 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए।
कोहली ने 90 गेंद पर वनडे करियर का 53वां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 84वां शतक जड़ा। यह उनका लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले पिछले मैच में उन्होंने 135 रन की पारी खेली थी। वहीं, यह उनका लगातार तीसरा 50+ का स्कोर है। इन दो वनडे से पहले सिडनी में कोहली ने अर्धशतक लगाया था। भारत ने 38 ओवर के बाद तीन विकेट पर 275 रन बना लिए हैं। कोहली के साथ राहुल 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऋतुराज 105 रन बनाकर आउट हुए। India Vs South Africa
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in



















