
India Vs New Zealand : इंडिया ने जीता तीसरा T-20
शानदार जीत के साथ सीरीज़ पर किया कब्ज़ा
अभिषेक सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय
चंडीगढ, 26 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) India Vs New Zealand : इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरा T-20 (रविवार) गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया, जहाँ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया। यहाँ हुए तीसरे T-20 मैच में इंडियन टीम ने शानदार जीत दर्ज की, टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हराया और इस जीत के साथ 5 मैचों की T-20 सीरीज़ पर भी कब्ज़ा कर लिया।
India
भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। रविवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत महज 10 ओवर में 155 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने पहला मैच 48 रन और दूसरा 7 विकेट से जीता था। चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।
अभिषेक सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला एक बार फिर गरजा और उन्होंने महज 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। वह भारत के लिए युवराज सिंह (12 गेंद) के बाद इस प्रारूप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। वहीं, किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में वह संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कॉलिन मुनरो की बराबरी कर ली, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2016 में महज 14 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ा था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























