Men Hockey World Cup: आज ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से भिड़ेगा भारत
दिल्ली, 22 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) Men Hockey World Cup में आज भारतीय टीम का मुकाबला मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से होगा। टीम दूसरे राउंड के पूल-E में अपना पहला मैच खेलेगी। यह मैच वैगनर हॉकी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
भारत को पूल-E में इंग्लैंड, नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अब नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के साथ मैच खेलेगी। भारत पहले राउंड में इंग्लैंड से भिड़ चुका है, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
नए फॉर्मेट के मुताबिक, टॉप-8 में शामिल टीमें, जो पहले राउंड में एक-दूसरे से खेल चुकी हैं, दूसरे राउंड में दोबारा एक-दूसरे से नहीं भिड़ेंगी। पहले राउंड के मैच का नतीजा भी दूसरे राउंड में जोड़ा जाएगा।
इसके मुताबिक, भारतीय टीम एक हार के साथ पूल-E में तीसरे स्थान पर है। ऐसे में, अगले राउंड में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भारत के लिए नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के खिलाफ दोनों मैच जीतना बहुत जरूरी होगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















