India Vs England के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढा
चंडीगढ, 2 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बेनतीजा रहा। चेस्टर-ली-स्ट्रीट में लगातार बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए थे।
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए। पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। संजू सैमसन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन भी रन आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 82 रनों की पार्टनरशिप करके पारी को संभाला। India vs England first t20 match abandoned due to rain
अभिषेक ने 24 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तान के तौर पर अपनी पहली हाफ सेंचुरी बनाई। उन्होंने अपनी 68 रनों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। शिवम दुबे 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के पेसर साकिब महमूद ने तीन विकेट लिए।
पंद्रह साल के वैभव सूर्यवंशी भी इस मैच में डेब्यू नहीं कर पाए। उन्हें आयरलैंड टूर पर खेले गए दोनों मैचों के लिए भी टीम से बाहर रखा गया था। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20I 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























