एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पाँचवाँ टेस्ट आज से
इंग्लैंड सीरीज़ में 2-1 से आगे
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्व वार्ता) भारत बनाम इंग्लैंड: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पाँचवाँ और अंतिम टेस्ट मैच आज (31 जुलाई) से लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में टीम इंडिया 1-2 से पीछे चल रही है। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। भारत इसे जीतकर सीरीज़ 2-2 से बराबर करना चाहेगा, जबकि इंग्लिश टीम ओवल टेस्ट जीतकर सीरीज़ अपने नाम करना चाहेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड
आज सीरीज़ का आखिरी मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा।
सीरीज़ के चार मैच खेले जा चुके हैं, आपको बता दें कि मेज़बान इंग्लैंड सीरीज़ में 2-1 से आगे चल रहा है। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में जीत दर्ज की।
भारत बनाम इंग्लैंड: इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया; इंग्लैंड सीरीज़ में 1-0 से आगे
भारत बनाम इंग्लैंड: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 22 रनों से हराया
























