India vs Australia सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका
इस खिलाडी को मिल सकता है मौका
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन चोटिल हो गए हैं और अब वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है। टीम के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस पहले ही चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। अब ग्रीन की चोट ने टीम मैनेजमेंट की परेशानी और बढ़ा दी है। इसके अलावा, विकेटकीपर जोश इंगलिस भी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते शुरुआती दो वनडे नहीं खेल पाएंगे। ग्रीन शानदार फॉर्म में थे।
मार्नस लाबुशेन, जिन्हें कुछ समय पहले वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था, अब ग्रीन की जगह स्क्वाड में शामिल कर लिए गए हैं। लाबुशेन ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पारियों में चार शतक लगाए हैं। उनकी फॉर्म को देखते हुए उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना प्रबल है।
अब तक उन्होंने 66 वनडे मैचों में 1871 रन बनाए हैं, जिनमें दो शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम अब लाबुशेन से उम्मीद कर रही है कि वे मध्यक्रम को मजबूती देंगे और भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं, टीम चाहती है कि कैमरून ग्रीन जल्द फिट होकर आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम में वापसी करें। India vs Australia
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























